मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news one and a half lakh rupees chain and mobile were looted from munshi on a culvert under construction police denied the incident of robbery

Chandauli News: निर्माणाधीन पुलिया पर मुंशी से डेढ़ लाख रुपये, चेन और मोबाइल कि लूट, पुलिस ने लूट की घटना से किया इनकार.

"सीओ नौगढ़ नामेंद्र कुमार रावत ने बताया कि जिस युवक छोटू यादव का नाम सामने आया है, वह घटना के बाद नशे की हालत में मिला है। पुलिस सभी पहलुओं, बयानों और साक्ष्यों का गहन सत्यापन कर रही है। सीओ ने बताया कि उन्हें खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया पूछताछ की इसमें कहीं भी लूट की घटना की पुष्टि नहीं हो रही है।"

chandauli

9:50 AM, Jun 9, 2026

Share:

Chandauli News: निर्माणाधीन पुलिया पर मुंशी से डेढ़ लाख रुपये, चेन और मोबाइल कि लूट, पुलिस ने लूट की घटना से किया इनकार.
logo

नौगढ़ अस्पताल में भर्ती घायल

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : लकी केसरी, नौगढ़ (चंदौली).

चंदौली। चकरघट्टा थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर निर्माणाधीन पुलिया स्थल पर हथियारबंद बदमाशों ने दुस्साहसिक लूट की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। बदमाशों ने मुंशी की कनपटी पर पिस्टल सटाकर मजदूरों के भुगतान के लिए रखी करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी, सोने की चेन और मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर पिस्टल की बट से हमला कर मुंशी को घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए।घटना नौगढ़-धनकुंवारी मार्ग पर सोनभद्र सीमा के समीप महादेवा-चौघड़ा मार्ग स्थित निर्माणाधीन पुलिया की है।

Img

जानकारी के अनुसार रामपुरवा जगदीश सराय निवासी प्रदीप कुमार यादव ठेकेदार विनीत सिंह के निर्माण कार्य की देखरेख करते हैं। सोमवार को वह मजदूरों के भुगतान और पोकलेन मशीन के डीजल खर्च के लिए नकदी लेकर कार्यस्थल पहुंचे थे। बताया गया कि मुंशी राममूरत यादव निर्माण कार्य का निरीक्षण कर रहे थे, तभी चार बाइकों पर सवार होकर पहुंचे पांच बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाश रुपयों से भरा बैग छीनने लगे। विरोध करने पर उन्होंने मुंशी की पिटाई कर दी और सिर पर पिस्टल की बट से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश नकदी, सोने की चेन और मोबाइल फोन लेकर जंगल की ओर फरार हो गए। घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भयभीत मजदूर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घायल मुंशी को उपचार के लिए भेजा गया, जबकि पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन

Img

पीड़ित राममूरत यादव ने पुलिस को बताया कि हमलावरों में एक युवक की पहचान सोनभद्र जिले के नकपुर गांव निवासी छोटू यादव के रूप में हुई है, जबकि अन्य चार बदमाशों को वह नहीं पहचान सके। पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है। सीओ नौगढ़ नामेंद्र कुमार रावत ने बताया कि जिस युवक छोटू यादव का नाम सामने आया है, वह घटना के बाद नशे की हालत में मिला है। पुलिस सभी पहलुओं, बयानों और साक्ष्यों का गहन सत्यापन कर रही है। सीओ ने बताया कि उन्हें खुद घटनास्थल का निरीक्षण किया पूछताछ की इसमें कहीं भी लूट की घटना की पुष्टि नहीं हो रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.