मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news one and a half lakh rupees were snatched from a salesman in broad daylight the bike riding criminal absconded

Chandauli News: दिनदहाड़े सेल्समैन से डेढ़ लाख की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार.

"सूचना पर क्षेत्राधिकारी अरुण सिंह और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाश घटना के बाद साहूपुरी की तरफ भागते हुए देखे गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।"

chandauli

7:07 PM, May 21, 2026

Share:

Chandauli News: दिनदहाड़े सेल्समैन से डेढ़ लाख की छिनैती, बाइक सवार बदमाश फरार.
logo

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीओ अरुण कुमार सिंह ने पीड़ित व्यापारी से घटना की जानकारी ली

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े सेल्समैन से डेढ़ लाख रुपये की छिनैती का मामला सामने आया है। बाइक सवार पांच बदमाशों ने सेल्समैन को धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आपको बता दें मई 2024 में इसी जगह लोकसभा चुनाव के दौरान वाराणसी के जैतपुरा पीलिकोठी निवासी गणेश जायसवाल के साथ चुनाव अधिकारी बनकर बाइक सवार तीन बदमाशों ने असलहा दिखाकर सोने कि सिकड़ी और अंगूठी कि लूट कि घटना को अंजाम दिया था। जिसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया। 

जानकारी के अनुसार वाराणसी के विशेश्वरगंज निवासी महताब उर्फ पप्पू फॉर्चून कंपनी में पिछले 25 वर्षों से सेल्समैन के पद पर कार्यरत हैं। वह प्रत्येक गुरुवार को रामनगर और पड़ाव क्षेत्र से दुकानदारों से कलेक्शन करने आते हैं। बताया गया कि गुरुवार को भी महताब उर्फ पप्पू दुकानदारों से करीब डेढ़ लाख रुपये का कलेक्शन कर टीवीएस बाइक से वाराणसी लौट रहे थे। जैसे ही वह पड़ाव-रामनगर मार्ग पर चौरहट गांव के समीप पहुंचे, पीछे से पल्सर और स्प्लेंडर बाइक पर सवार पांच बदमाश मुंह बांधकर पहुंचे और उनकी बाइक को धक्का मार दिया। धक्का लगते ही सेल्समैन सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें उठाने का बहाना किया और रुपयों से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए। जब तक पीड़ित कुछ समझ पाता, तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो चुके थे। 

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित जलीलपुर पुलिस चौकी पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना बताई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी अरुण सिंह और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाश घटना के बाद साहूपुरी की तरफ भागते हुए देखे गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.