Chandauli News: कक्षा 6 की छात्रा बनी एक दिन की चकरघट्टा थानाध्यक्ष.
"चकरघट्टा थाने की कुर्सी पर बैठकर अनन्या ने महिला सुरक्षा से संबंधित प्रावधानों की जानकारी ली। उन्होंने पुलिसकर्मियों से बातचीत की और अपने अनुभव साझा किए। इस पहल का मुख्य लक्ष्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना, उनमें नेतृत्व की भावना जगाना और उन्हें कानून-व्यवस्था के प्रति जागरूक करना है"
chandauli
11:45 AM, Sep 30, 2025
Share:


चकरघट्टा थाने की जीप में बैठी एक दिन की थानाध्यक्ष अनन्या
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: लकी केशरी, नौगढ़ तहसील.
चंदौली। मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को चकरघट्टा थाने में एक अनूठी पहल देखने को मिली। बालिकाओं में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से कक्षा 6 की छात्रा अनन्या जायसवाल को एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया गया।
बता दें कि अनन्या जायसवाल संतोष जायसवाल की पुत्री हैं और बरवाडीह गांव की निवासी हैं। वह स्व. विश्वनाथ पाल उच्च माध्यमिक विद्यालय, बरवाडीह में कक्षा 6 की छात्रा हैं। यह पहल अभियान के "वाल ऑफ ड्रीम्स" कार्यक्रम का हिस्सा थी।
थाने की कुर्सी पर बैठकर अनन्या ने महिला सुरक्षा से संबंधित प्रावधानों की जानकारी ली। उन्होंने पुलिसकर्मियों से बातचीत की और अपने अनुभव साझा किए। इस पहल का मुख्य लक्ष्य छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाना, उनमें नेतृत्व की भावना जगाना और उन्हें कानून-व्यवस्था के प्रति जागरूक करना है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग बनाने में सहायक होंगे। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे बेटियों का हौसला बढ़ेगा।



