मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news one day sakaldiha sdm became sana ansari heard the problem of people

Chandauli News: एक दिन की सकलडीहा एसडीएम बनी सना अंसारी, सुनी लोगों की समस्या.

"एसडीएम कुन्दन राज कपूर ने छात्रा को शुभकामना देते हुए कहा कि यह पहल छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ ही उन्हें भविष्य में नेतृत्व करने के लिए प्रेरित करेगी। एक दिन के लिए एसडीएम बनी छात्रा सना अंसारी ने बताया कि इस अनुभव से उन्होंने जाना कि प्रशासनिक जिम्मेदारी कितनी बड़ी होती है"

chandauli

8:48 PM, Sep 30, 2025

Share:

Chandauli News: एक दिन की सकलडीहा एसडीएम बनी सना अंसारी, सुनी लोगों की समस्या.
logo

मिशन शक्ति के तहत एसडीएम बनी कस्तूरबा गांधी आवासी विद्यालय की छात्रा सना अंसारी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.

चंदौली। सकलडीहा एसडीएम कुन्दन राज कपूर ने कस्तूरबा गांधी आवासी विद्यालय धरहरा की छात्रा सना अंसारी को एक दिन के लिए एसडीएम बनाया। इस दौरान छात्रा ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और संवाद स्थापित कर उसे नोट किया। इस दौरान छात्राओं में काफी उत्साह रहा। इस मौके पर एसडीएम सहित तहसीलदार और विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।

Img

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को आत्मनिर्भरता, सुरक्षा, जागरूकता और कानूनों की जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में सकलडीहा एसडीएम कुन्दन राज कपूर ने कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा सना अंसारी को एक दिन के लिए एसडीएम बनाया और खुद पास की कुर्सी पर बैठे। एसडीएम की कुर्सी पर बैठकर छात्रा काफी उत्साहित रही। छात्रा को यह जिम्मेदारी सौंपकर यह बताया गया कि बेटियां भी नेतृत्व क्षमता में किसी से कम नहीं हैं।

विज्ञापन

Img

एसडीएम कुन्दन राज कपूर ने छात्रा को शुभकामना देते हुए कहा कि यह पहल छात्राओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ ही उन्हें भविष्य में नेतृत्व करने के लिए प्रेरित करेगी। एक दिन के लिए एसडीएम बनी छात्रा सना अंसारी ने बताया कि इस अनुभव से उन्होंने जाना कि प्रशासनिक जिम्मेदारी कितनी बड़ी होती है। उन्होंने संकल्प लिया कि पढ़ाई में मेहनत कर भविष्य में समाज सेवा करेंगी। इस दौरान तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार दिनेश चंद्र शुक्ला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.