Chandauli News: तेज रफ्तार बुलेट की टक्कर से एक की मौत, दूसरा घायल.
"अलीनगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।"
chandauli
12:28 PM, Feb 13, 2026
Share:


Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).
चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के चकरियां गांव के समीप गुरुवार देर शाम तेज रफ्तार बुलेट की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, चकरियां गांव निवासी अमित सिंह (37 वर्ष) और सम्राट सिंह (42 वर्ष) अपने गांव से कुछमन बाजार सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान सकलडीहा की ओर से मुगलसराय की तरफ जा रहे तेज रफ्तार बुलेट सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने अमित सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि सम्राट सिंह का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुलेट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
