मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news one hundred and fifty bigha wheat crop burnt to ashes due to massive fire

Chandauli News: भीषण आग से डेढ़ सौ बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक.

"मौके पर पहुंचे सांसद वीरेन्द्र सिंह सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर विधायक प्रतिनिधि प्रभात यादव ने उच्चाधिकारियों को फोनकर अवगत कराया। किसानों ने दमकल व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि समय पर पर्याप्त संसाधन नहीं पहुंचने से नुकसान बढ़ गया।"

chandauli

9:17 PM, Apr 11, 2026

Share:

Chandauli News: भीषण आग से डेढ़ सौ बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक.
logo

धुं धुं कर जलता खेत में खड़ी गेहूं की फसल, दूर से देखी जा रही थी धुएं की गुबार

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली). 

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के अमावल, डैना, मनियारपुर और बभनपुरा गांव में शनिवार दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग ने किसानों की सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल को चपेट में ले लिया। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते करीब डेढ़ सौ बीघा फसल जलकर खाक हो गई।

Img

आग की सूचना मिलते ही सैकड़ों किसान खेतों की ओर दौड़ पड़े और लाठी-डंडों व उपलब्ध संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों और धुएं के कारण काबू पाना मुश्किल हो गया। इस अग्निकांड में कई किसानों की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। सूचना पर पहुंचे सांसद वीरेन्द्र सिंह, सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर व अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन को अवगत कराया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिया।

विज्ञापन

Img

किसानों ने दमकल व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि समय पर पर्याप्त संसाधन नहीं पहुंचने से नुकसान बढ़ गया। उनका कहना है कि हर साल इस तरह की घटनाओं में भारी नुकसान होता है, इसलिए तहसील स्तर पर दमकल की बेहतर व्यवस्था की जानी चाहिए।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.