ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news one lakh rupees missing from truck driver s cabin police engaged in investigation

Chandauli News: ट्रक चालक के केबिन से एक लाख रुपये गायब, जांच में जुटी पुलिस.

"सैयदराजा थाना प्रभारी विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जानकारी सामने आई है कि ट्रक चालक ने बिहार में एक ढाबे पर ट्रक खड़ा कर नहाया और भोजन किया था। आशंका जताई जा रही है कि उसी दौरान नकदी गायब हुई हो सकती है। फिलहाल संबंधित ढाबे के सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई जा रही है।"

chandauli

8:25 AM, Jan 11, 2026

Share:

Chandauli News: ट्रक चालक के केबिन से एक लाख रुपये गायब, जांच में जुटी पुलिस.
logo

AI फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, (चंदौली) 

चंदौली। सैयदराजा थाना क्षेत्र के नौबतपुर गांव में ट्रक चालक के केबिन से एक लाख रुपये नकद गायब होने का मामला सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही सैयदराजा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक बिहार की ओर से माल लेकर आ रहा था। नौबतपुर पहुंचने पर उसने ट्रक रोककर रिफ्लेक्टर लगवाने का कार्य कराया। इसी दौरान जब वह मजदूरों को मजदूरी देने के लिए ट्रक के केबिन में रखी नकदी निकालने गया, तो वहां रखे एक लाख रुपये गायब मिले।
ट्रक चालक के मुताबिक, यात्रा के दौरान केबिन में रखी नकदी सुरक्षित थी। रिफ्लेक्टर लगाने वाले मजदूरों को भुगतान के समय रुपये न मिलने पर वह दंग रह गया। इसके बाद चालक ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम के साथ सैयदराजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ट्रक चालक से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। साथ ही आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की गई।
इस संबंध में सैयदराजा थाना प्रभारी विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जानकारी सामने आई है कि ट्रक चालक ने बिहार में एक ढाबे पर ट्रक खड़ा कर नहाया और भोजन किया था। आशंका जताई जा रही है कि उसी दौरान नकदी गायब हुई हो सकती है। फिलहाल संबंधित ढाबे के सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई जा रही है।पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.