मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news one tree in the name of mother campaign will gain momentum mp and dm flagged off awareness vehicles

Chandauli News: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को मिलेगी रफ्तार, जागरूकता वाहनों को सांसद और डीएम ने दिखाई हरी झंडी.

"वन क्षेत्राधिकारी जयमोहनी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि नौगढ़ क्षेत्र में पहली बार इस तरह का विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। जागरूकता वाहन गांव-गांव जाकर लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करेंगे, जिससे पौधरोपण को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा सके।"

chandauli

12:58 PM, Jun 25, 2026

Share:

Chandauli News: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को मिलेगी रफ्तार, जागरूकता वाहनों को सांसद और डीएम ने दिखाई हरी झंडी.
logo

नौगढ़ तहसील परिसर में पौधा रोपण करते रॉबर्ट्सगंज सपा सांसद छोटेलाल खरवार

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क. 

चंदौली। प्रदेश सरकार के 40 करोड़ पौधरोपण महाअभियान "एक पेड़ मां के नाम" को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शनिवार को नौगढ़ तहसील परिसर से विशेष जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। सोनभद्र सांसद कुंवर छोटेलाल खरवार और जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने पौधों से सुसज्जित तीन जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Img

ये जागरूकता वाहन चकिया और नौगढ़ क्षेत्र के गांवों में भ्रमण कर लोगों को पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे। कार्यक्रम के दौरान सांसद और जिलाधिकारी ने तहसील परिसर में पौधरोपण कर लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिवशंकर ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का साधन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव हैं। उन्होंने कहा कि "एक पेड़ मां के नाम" अभियान प्रकृति और मातृत्व के सम्मान का प्रतीक है तथा इसका उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखना है।

विज्ञापन

Img

वन क्षेत्राधिकारी जयमोहनी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि नौगढ़ क्षेत्र में पहली बार इस तरह का विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। जागरूकता वाहन गांव-गांव जाकर लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करेंगे, जिससे पौधरोपण को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.