Chandauli News: खुलेआम शराब बिक्री से मचा हड़कंप, वीडियो वायरल, आबकारी विभाग की उदासीनता से उठ रहे सवाल.
"चकिया आबकारी इंस्पेक्टर शांति चौरसिया ने इस मामले में रटा रटाया बयां देते हुए बताया कि दुकान खोलने का समय सुबह 10 बजे से लेकर रात 10 बजे तक है। यदि दुकान के पिछले दरवाजे से शराब बेचा जा रहा है, तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी"
chandauli
10:01 AM, Nov 1, 2025
Share:


Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.
चंदौली। इलिया थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध शराब बिक्री का खेल खुलेआम चल रहा है। लाइसेंसियों को न कानून का डर है, न समय का बंधन है। सुबह से लेकर देर रात तक नशे का कारोबार जारी है, जिससे आबकारी विभाग की उदासीनता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई शराब दुकानों पर शटर बंद रखकर पीछे के रास्ते से खुलेआम शराब बेची जा रही है। इस अवैध गतिविधि का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि सुबह-सुबह दुकान का शटर बंद कर पीछे से ग्राहकों को शराब दी जा रही है।
बता दें स्मरण हो कि इस तरह खुलेआम कानून की धज्जियाँ उड़ाए जाने के बावजूद आबकारी विभाग तथा प्रशासन की चुप्पी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इलाके के लोगों में इस बात को लेकर गहरी नाराजगी है। जहां एक ओर सरकार शराब बिक्री पर सख्त नियम लागू कर रही है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर उन्हीं नियमों की खुलकर अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि दिन-रात शराब बिक्री होने से क्षेत्र में नशाखोरी बढ़ती जा रही है। युवाओं और नाबालिगों पर इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है। आए दिन नशे में झगड़े और घरेलू विवाद की घटनाएँ सामने आ रही हैं, जिससे आमजन परेशान हैं।
विज्ञापन
जिसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि अवैध शराब बिक्री पर तुरंत कार्रवाई की जाए और संबंधित दुकानों की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं। इस संबंध में चकिया आबकारी इंस्पेक्टर शांति चौरसिया ने बताया कि दुकान खोलने का समय सुबह 10 बजे से लेकर रात 10 बजे तक है। यदि दुकान के पिछले दरवाजे से शराब बेचा जा रहा है, तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



