मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news operation of sakaldiha police youth arrested with 9 liters of illegal liquor and a warranty on the orders of the court

Chandauli News : सकलडीहा पुलिस का अभियान, 9 लीटर अवैध शराब के साथ युवक और कोर्ट के आदेश पर एक वारंटी गिरफ्तार.

"चंदौली के सकलडीहा में पुलिस ने मंगलवार को दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की। वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने के साथ ही 9 लीटर अवैध देशी शराब के साथ एक युवक को पकड़ा गया। दोनों मामलों में पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।"

chandauli

8:09 PM, Aug 18, 2026

Share:

Chandauli News : सकलडीहा पुलिस का अभियान, 9 लीटर अवैध शराब के साथ युवक और कोर्ट के आदेश पर एक वारंटी गिरफ्तार.
logo

सकलडीहा पुलिस कि गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। वहीं क्षेत्र भ्रमण के दौरान पुलिस ने एक युवक को 9 लीटर अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा। दोनों मामलों में पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।

Img

पुलिस के अनुसार, न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर सकलडीहा निवासी सरफराज अली (35) को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। वह विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी चंदौली न्यायालय से संबंधित वर्ष 2013 के एक मामले में वांछित था। वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम इटवा में लाइसेंसी देशी शराब की दुकान के पास से प्रदुम्न सोनकर (26) को पकड़ा। उसके पास मौजूद झोले की तलाशी लेने पर 200-200 मिलीलीटर के 45 पाउच देशी शराब बरामद हुए। बरामद शराब की कुल मात्रा 9 लीटर बताई गई है।

विज्ञापन

Img

पुलिस ने शराब बरामदगी के मामले में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों कार्रवाइयों को लेकर पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.