Chandauli News:युवाओं के लिए मौका, 20 फरवरी को नियामताबाद में लगेगा बड़ा ऋण शिविर.
"उपायुक्त उद्योग अधिकारी उदय प्रकाश पासवान ने जनपद के युवाओं, किसानों और सूक्ष्म उद्यमियों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाएं।"
chandauli
2:58 PM, Feb 19, 2026
Share:


AI तस्वीर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। जिले में युवाओं और छोटे उद्यमियों के लिए अच्छी खबर है। 20 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे विकास खंड नियामताबाद के सभागार में वृहद ऋण शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में कृषि, लघु उद्योग और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं के तहत पात्र आवेदकों को ऋण स्वीकृति और वितरण किया जाएगा। जिला उद्योग विभाग के अनुसार, खास जोर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (MYUVA) पर रहेगा। इस योजना के तहत युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए 5 लाख रुपये तक का ब्याज-मुक्त और बिना गारंटी का ऋण दिया जाता है। उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा युवा नौकरी की बजाय अपना काम शुरू करें और आत्मनिर्भर बनें।
विज्ञापन
शिविर में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों द्वारा तैयार उत्पादों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिससे आने वाले लोगों को स्थानीय उद्यमों की झलक देखने का अवसर मिलेगा। मौके पर ही आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर पात्र आवेदकों को ऋण स्वीकृति दी जाएगी। उपायुक्त उद्योग अधिकारी उदय प्रकाश पासवान ने जनपद के युवाओं, किसानों और सूक्ष्म उद्यमियों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाएं। आयोजन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न माध्यमों से जानकारी भी दी जा रही है।
