Chandauli News : चुनाव हारने पर आयोग और सुप्रीम कोर्ट पर आरोप लगाता है विपक्ष, सुशील सिंह.
“सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने इंडिया गठबंधन और विपक्षी दलों पर चुनावी हार के बाद संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने का आरोप लगाया। उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया को सामान्य व कानूनी चुनावी प्रक्रिया बताया।”
chandauli
11:21 PM, Oct 7, 2026
Share:


प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मीडिया को संबोधित करते सैयदराजा विधायक सुशील सिंह।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story : धर्मेंद्र जायसवाल, ब्यूरो, चंदौली.
चंदौली। सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सुशील सिंह ने इंडिया गठबंधन और विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव जीतने पर विपक्ष अपनी जीत का श्रेय खुद लेता है, जबकि हारने पर चुनाव आयोग और सुप्रीम कोर्ट पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाना विपक्ष की राजनीति का हिस्सा बन गया है।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान विधायक ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही मतदाता सूची को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि फॉर्म-6 के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने अथवा हटाने की प्रक्रिया सामान्य, कानूनी और नियमित चुनावी प्रक्रिया है। उन्होंने विपक्ष द्वारा इस प्रक्रिया को लेकर उठाए जा रहे सवालों को लेकर अपनी बात रखी। सुशील सिंह ने कहा कि चुनाव जीतने पर विपक्ष अपनी जीत का श्रेय लेता है, लेकिन चुनाव हारने पर चुनाव आयोग या सुप्रीम कोर्ट पर ठीकरा मढ़ता है। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत संचालित होती है।
विज्ञापन
विधायक ने इसी दौरान धार्मिक स्थलों के विकास को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े स्थल का तेजी से विकास और भव्य आयोजन होगा।


