ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news orgy of bullies they entered the house and beat up the woman and son video goes viral

Chandauli News: दबंगों का तांडव, घर में घुसकर महिला और बेटे से मारपीट, वीडियो वायरल.

“चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता ने कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस और अस्पताल में सुनवाई नहीं होने का दावा किया है। महिला ने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।”

chandauli

2:50 PM, Nov 11, 2026

Share:

Chandauli News: दबंगों का तांडव, घर में घुसकर महिला और बेटे से मारपीट, वीडियो वायरल.
logo

युवक पर हमला करता दबँग युवक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर तीन में घर में घुसकर महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता ने कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। साथ ही थाने पर शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं होने और अस्पताल में मेडिकल परीक्षण नहीं किए जाने का भी दावा किया है।

Img

पीड़िता के मुताबिक, क्षेत्र के कुछ लोगों ने एकजुट होकर उसके घर में घुसकर उसके और बेटे के साथ मारपीट की। महिला ने आरोपियों के रूप में अमन, शुभम, बुद्धू और रजराम का नाम लिया है। उसका कहना है कि चार लोगों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की, लेकिन घटना के बाद उन्हें न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है। वायरल वीडियो में पीड़िता अपनी आपबीती बताते हुए कह रही है कि वह शिकायत लेकर थाने पहुंची थी, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। महिला का आरोप है कि थाने से उसे कथित तौर पर गाली-गलौज कर भगा दिया गया। इसके बाद वह मेडिकल परीक्षण कराने के लिए कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल पहुंची, जहां उसका आरोप है कि डॉक्टरों ने भी उसे वापस भेज दिया और कहा कि कुछ नहीं हुआ है।

विज्ञापन

Img

पीड़िता ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि जब थाने और अस्पताल में उसकी सुनवाई नहीं हो रही है तो वह न्याय के लिए आखिर कहां जाए। फिलहाल महिला के आरोपों और वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चा है। मामले में पुलिस का पक्ष सामने आने और शिकायत के आधार पर जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.