मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news out of control car fell into the pond along with the groom four including the groom saved their lives by swimming

Chandauli News: अनियंत्रित कार दूल्हे समेत तालाब में गिरी, दूल्हा समेत चार ने तैरकर बचाई जान.

"बबुरी के प्रभारी थानाध्यक्ष विभूति नारायण राय ने बताया कि सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।"

chandauli

3:35 PM, Feb 25, 2026

Share:

Chandauli News: अनियंत्रित कार दूल्हे समेत तालाब में गिरी, दूल्हा समेत चार ने तैरकर बचाई जान.
logo

दूल्हा और तालाब में गिरी हुई कार

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अजीत जायसवाल, बबुरी, (चंदौली).

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज हादसा सामने आया, जहां विवाह समारोह में जा रही दूल्हे की लग्जरी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गहरे तालाब में जा गिरी। घटना के बाद बारात में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि दूल्हा समेत सभी सवार सुरक्षित बाहर निकल आए।

Img

जानकारी के अनुसार, चकिया कोतवाली क्षेत्र के बैरी गांव से बारात बबुरी कस्बे के एक लॉन में पहुंच रही थी। इसी दौरान दूल्हा पवन कुमार प्रजापति को लेकर जा रही कार बबुरी के पास संतुलन खो बैठी और सीधे गहरे पोखरे में समा गई। कार में दूल्हे सहित कुल चार लोग सवार थे। हादसे के बाद दूल्हा और अन्य सवारों ने हिम्मत दिखाते हुए गहरे पानी में तैरकर किनारे तक पहुंचने में सफलता पाई। बारात में शामिल लोगों ने तत्काल मदद कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन

Img

दूल्हे के पिता रामनरेश प्रजापति ने आरोप लगाया कि चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था। मना करने के बावजूद उसने लापरवाही की, जिसके कारण यह हादसा हुआ। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में दूल्हे का लगभग 75 हजार रुपये का स्मार्टफोन, सोने की चेन और अंगूठी पानी में खो जाने की बात सामने आई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.