ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news outrage among farmers against survey memorandum to cm will be submitted panchayat convened on august 23

Chandauli News: सर्वे के खिलाफ किसानों में आक्रोश, सीएम के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 23 अगस्त को बुलाई पंचायत.

"किसान रतन सिंह ने बताया कि बुधवार को किसान दिवस में मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन दिया जाएगा। जबकि 23 अगस्त को विकास खंड बरहनी मुख्यालय पर किसान पंचायत भी आयोजित की जाएगी। वहीं सैयदराजा विधायक सुशील सिंह को किसान पंचायत में आमंत्रित किया गया है, ताकि क्षेत्रीय किसानों की भावनाओं से वे भी अवगत हो सकें"

chandauli

11:17 AM, Aug 20, 2025

Share:

Chandauli News: सर्वे के खिलाफ किसानों में आक्रोश, सीएम के नाम सौंपेंगे ज्ञापन, 23 अगस्त को बुलाई पंचायत.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क. 

चंदौली। बीते 17 जुलाई को जनपद दौरे पर आए सीएम योगी ने जिले को औद्योगिक क्षेत्र में विकसित करने की घोषणा की थी। सीएम की घोषणा के बाद सैयदराजा विधानसभा के जेवरियाबाद, मरुई, धारुपुर, बरठी कमरौर, परेवा, चारी, चिरईगांव, धनाईतपुर, मुड्डा, लक्ष्मनपुर, रामपुर, परसिया और बरहनी के बीच में, यानी बरहनी नौबतपुर रोड के पूर्व और पश्चिम तरफ 6000 हेक्टेयर भूमि का सर्वे कर चिन्हित करने का कार्य जिला प्रशासन द्वारा किया गया। इस सर्वे के गवाह स्वयं उस क्षेत्र के किसान हैं। लेकिन प्रदेश स्तर से गांव स्तर पर कोई भी अधिकारी स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है।

Img

किसान दिवस पर किसान रतन सिंह द्वारा सवाल पूछने पर अधिकारियों ने अनभिज्ञता जाहिर की। कोई बता रहा है कि कलकत्ता से प्रत्येक 200 किलोमीटर पर औद्योगिक हब बन रहा है, इसलिए सर्वे हुआ है, वहीं कोई एयरबेस बनने की बात कर रहा है, तो कोई अडानी ग्रुप द्वारा संचालित स्टील प्लांट लगने की चर्चा कर रहा है। किसान रतन सिंह ने बताया कि बुधवार को किसान दिवस में मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन दिया जाएगा।

विज्ञापन

Img

जबकि 23 अगस्त को विकास खंड बरहनी मुख्यालय पर किसान पंचायत भी आयोजित की जाएगी। वहीं सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने भी स्वीकार किया है कि उनके प्रयास से औद्योगिक कॉरिडोर की बात इस क्षेत्र में चल रही है, जिसके विरोध में किसान पंचायत में विधायक जी को भी आमंत्रित किया गया है ताकि क्षेत्रीय किसानों की भावनाओं से वे भी अवगत हो सकें।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.