ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news outrage over filing of case against traders officials of sakaldiha trade board met sp

Chandauli News: व्यापारियों पर मुकदमा दर्ज होने से आक्रोश, एसपी से मिले सकलडीहा व्यापार मंडल के पदाधिकारी.

“सकलडीहा के नागेपुर में ब्रेकरी दुकानदार सहित तीन व्यापारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने से व्यापारियों में नाराजगी है। मंगलवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसपी से मुलाकात कर मुकदमा वापस लेने और पुलिस की कार्रवाई की जांच की मांग की।”

chandauli

11:48 PM, Sep 15, 2026

Share:

Chandauli News: व्यापारियों पर मुकदमा दर्ज होने से आक्रोश, एसपी से मिले सकलडीहा व्यापार मंडल के पदाधिकारी.
logo

पुलिस अधीक्षक को पत्र देते व्यापार मंडल के पदाधिकारी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। सकलडीहा कस्बा के नागेपुर में ब्रेकरी दुकानदार सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद व्यापारियों में आक्रोश है। मंगलवार को सकलडीहा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल से मुलाकात की। व्यापारियों ने मुकदमा वापस लेने और कोतवाली पुलिस की कथित मनमानी की जांच कर कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी को पत्रक सौंपा।

Img

व्यापारियों के अनुसार, दो सितंबर को एक युवक ब्रेकरी की दुकान से केक खरीदकर ले गया था। कुछ देर बाद युवक ने केक खराब होने का आरोप लगाते हुए उसे वापस करने का दबाव बनाया। इसी बात को लेकर दुकानदार और युवक के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज और झड़प में बदल गई। घटना के बाद व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बाद में युवक की तहरीर पर व्यापारियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर लिया गया।मामले की जानकारी होने पर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसपी से मुलाकात कर व्यापारियों पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग की। एसपी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Img

इस दौरान जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरी, सकलडीहा अध्यक्ष केके सोनी, विनय सेठ, जितेंद्र, पीयूष वर्मा, राज चौरसिया, तेजन चौरसिया, चंदन, अमित, सुनील गुप्ता, भारत गुप्ता, रोशन अली, बरकत, अहमद, इमरान, किशोर, हिमांशु वर्मा और जेपी गुप्ता सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.