ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
purvanchal/न्यूज़/chandauli news outraged people protested by planting saplings on the road on waterlogging on the station route 04082025 sSbCg7

Chandauli News: स्टेशन मार्ग पर जलभराव पर आक्रोशित लोगों ने सड़क पर पौध रोपण कर जताया विरोध.

Chandauli News: स्टेशन मार्ग पर जलभराव पर आक्रोशित लोगों ने सड़क पर पौध रोपण कर जताया विरोध.

12:00 AM, Jul 2, 2025

Share:

Chandauli News: स्टेशन मार्ग पर जलभराव पर आक्रोशित लोगों ने सड़क पर पौध रोपण कर जताया विरोध.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा.

चंदौली। सकलडीहा कस्बा स्थित डा.आम्बेडकर की प्रतिमा से लेकर सकलडीहा स्टेशन जाने वाला मार्ग बीते कई सालों से जर्जर है। बरसात के दिनों में सड़क पर जलभराव हो जाने से पैदल चलना भी दूभर हो जा रहा है। जिसे लेकर चार दिनों से भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को किसान और व्यापारियों ने जलभराव मार्ग पर पौध रोपण कर विरोध जताया। मौके पर पहुंचे डीसी मनरेगा ने समस्या का निदान कराए जाने का आश्वासन दिया। वहीं ग्राम सभा की ओर से साफ-सफाई कराई गई।

सकलडीहा कस्बा के भीतरी बाजार का मार्ग बीते कई सालों से जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो गया है। जिसे लेकर सोमवार को व्यापारियों ने जलभराव मार्ग पर खड़े होकर विरोध जताया था। मंगलवार को भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन और व्यापारियों ने संयुक्त रूप से मार्ग पर पौध रोपण कर विरोध जताया। किसानों ने आरोप लगाया कि सबसे पुरानी पीडब्ल्यूडी का मार्ग होने के बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए हैं।

विज्ञापन

स्टेशन जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत होती है। इसके बाद भी जर्जर मार्ग की मरम्मत और जलभराव की समस्या को लेकर क्षेत्रीय विधायक, जिला पंचायत सदस्य और ग्राम सभा की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। जिसे लेकर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन और व्यापारियों की ओर से चार दिनों से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। वक्ताओं ने सड़क मरम्मत कार्य शुरू होने और जल निकासी की समस्या से निजात मिलने पर धरना जारी रखने की बात कही।

धरना स्थल पर पहुंचे डीसी मनरेगा सहित ब्लॉक के अधिकारियों के निर्देश पर जलभराव की समस्या को दूर कराते हुए सड़क मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर विरोध जताने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ, दिलीप गुप्ता, कमलेश सिंह, शेषनाथ यादव, गुड्डू पासवान सहित दर्जनों व्यापारी और किसान नेता मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.