Chandauli News: ओवरलोड गिट्टी लदा डंपर पलटा, चालक और खलासी घायल; चालक को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रेफर.
"प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि बरहुआं गांव के पास डंपर पलट गया। डंपर पलटने से फंसकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा। चालक की गंभीर स्थिति के कारण उसे वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। डम्फर को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है और मामले से खनन विभाग को अवगत करा दिया गया है"
chandauli
9:47 AM, Oct 15, 2025
Share:


सड़क पर पलटा ओवरलोड गिट्टी लदा डंपर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.
चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के बरहुआं गांव में मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। गिट्टी लादकर बिहार जा रहा एक डंपर बरहुआं गांव के मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक और खलासी दबकर घायल हो गए। चालक की हालत गंभीर रहने पर चिकित्सकों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं खलासी का इलाज जारी है। संयोग अच्छा रहा कि घटनास्थल के आसपास कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
बताते चलें कि हाल के दिनों की तरह सोनभद्र से गिट्टी लादकर एक डंपर (जे.एच.02 एस 9928) बिहार की ओर जा रहा था। इसी बीच बरहुआं गांव के पास मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे ओवरलोड डंपर पलट गया। डंपर पलटने से उसमें फंसकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि खलासी को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही 112 पर कॉल की गई और पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
तत्काल सैदुपुर पुलिस चौकी के जवान भी मौके पर आए और घायलों को इलाज के लिए चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय भेजा। वहां चालक की गंभीर स्थिति के कारण उसे वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया, जबकि खलासी का इलाज जारी है। प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह ने बताया कि डंपर को जब्त कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है और मामले से खनन विभाग को अवगत करा दिया गया है।



