मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news overloaded sand laden dumper overturned on the banks of ganga the driver saved his life by jumping

Chandauli News: ओवरलोड बालू लदी डंपर गंगा किनारे पलटी, चालक ने कूदकर बचाई जान.

"ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन ओवरलोड बालू लदी गाड़ियां गुजरती हैं और कई बार हादसे भी हो चुके हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि ओवरलोडिंग पर रोक नहीं लगी तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।"

chandauli

1:57 PM, May 25, 2026

Share:

Chandauli News: ओवरलोड बालू लदी डंपर गंगा किनारे पलटी, चालक ने कूदकर बचाई जान.
logo

नदी में पलटी ट्रक को निकलता जेसीबी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के तीरगांवा गांव के पास रविवार को ओवरलोड बालू लदी एक डंपर अनियंत्रित होकर गंगा किनारे पलट गई। हादसे के दौरान चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।


जानकारी के अनुसार गाजीपुर बॉर्डर से सटे तीरगांवा क्षेत्र में गंगा से सफेद बालू की निकासी का कार्य होता है। बताया जा रहा है कि पहाड़पुर निवासी राहुल कुमार डंपर में बालू लादकर जा रहे थे। इसी दौरान ओवरलोडिंग के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया और डंपर गंगा किनारे पलट गई। हादसे के समय चालक राहुल कुमार ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि डंपर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ओवरलोडिंग को लेकर नाराजगी जताई।

विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन ओवरलोड बालू लदी गाड़ियां गुजरती हैं और कई बार हादसे भी हो चुके हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि ओवरलोडिंग पर रोक नहीं लगी तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.