Chandauli News:24 घंटे में ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी का खुलासा, 19 सिलेंडर बरामद, दो कर्मचारी गिरफ्तार.
“चंदौली के अलीनगर पुलिस ने ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए कंपनी के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 19 ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद किए हैं, जबकि तीन सिलेंडर पहले ही बिहार में बेचने की बात सामने आई है।”
chandauli
6:35 PM, Aug 3, 2026
Share:


अलीनगर पुलिस की गिरफ्त में शातिर चोर, बरामद ऑक्सीजन सिलेंडर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। अलीनगर थाना पुलिस ने ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी के 19 खाली ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद किए हैं। दोनों आरोपी उसी कंपनी में चालक और लोडर के पद पर कार्यरत थे, जहां से सिलेंडरों की चोरी की गई थी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, अन्नपूर्णा इंडस्ट्रियल गैसेज कंपनी से 22 ऑक्सीजन सिलेंडर गायब होने की सूचना मिलने पर जांच शुरू की गई। कंपनी स्तर पर पूछताछ में चालक गुलाब पासवान और लोडर सुरेंद्र पटेल की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गुरुकुलम स्कूल के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी के 19 सिलेंडर बरामद किए गए।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कंपनी से धीरे-धीरे कुल 22 ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी कर चुके थे। इनमें से तीन सिलेंडर बिहार में एक कबाड़ी को बेच दिए थे, जबकि शेष 19 सिलेंडर एक कमरे में छिपाकर रखे गए थे। दोनों आरोपी इन्हें भी बिहार ले जाकर बेचने की तैयारी में थे, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
