ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news paddy crop fell in the fields due to cyclone former bjp district president demanded compensation from dm

Chandauli News: चक्रवात से खेतों में गिरी धान की फसल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने डीएम से की मुआवजे की मांग.

“अर्नब चक्रवात के असर से हुई बारिश और तेज हवाओं ने डीडीयू नगर तहसील क्षेत्र के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कटाई के लिए तैयार धान की फसल खेतों में गिरकर बर्बाद हो रही है। प्रभावित किसानों को राहत दिलाने के लिए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी से तत्काल सर्वे कराने की मांग की है।”

chandauli

9:49 PM, Oct 31, 2026

Share:

Chandauli News: चक्रवात से खेतों में गिरी धान की फसल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने डीएम से की मुआवजे की मांग.
logo

चक्रवात के कारण खेत में गिरी धान की फसल को देखते पूर्व जिला अध्यक्ष राणा सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। अर्नब चक्रवात के कारण लगातार हो रही बारिश और तेज हवाओं ने डीडीयू नगर तहसील क्षेत्र के आसपास के किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कटाई के लिए तैयार धान की फसल खेतों में गिरकर बर्बाद हो रही है। इससे किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा होने की आशंका है। शुक्रवार को पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और नुकसान की जानकारी ली।

Img

राणा प्रताप सिंह ने जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग से फोन पर वार्ता कर प्रभावित किसानों को राहत दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बारिश और तेज हवाओं के कारण किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिर रहा है। खेतों में तैयार खड़ी धान की फसल गिरने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसे में प्रशासन को किसानों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए जल्द कदम उठाना चाहिए।

विज्ञापन

Img


उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि संबंधित एसडीएम, तहसीलदार और राजस्व अधिकारियों की टीमें गठित कर जनपद के सभी प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सर्वे कराया जाए। सर्वे के जरिए फसल क्षति का निष्पक्ष आकलन कराकर प्रभावित किसानों को जल्द उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए, ताकि प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान के बीच उन्हें आर्थिक राहत मिल सके।





headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.