ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news paddy crop ruined due to unseasonal rains farmers searching for compensation

Chandauli News: बेमौसम बारिश से धान की फसल बर्बाद, मुआवजे के लिए भटक रहे किसान.

“धान का कटोरा कहे जाने वाले चंदौली में अर्णब तूफान और 21-22 नवंबर को हुई बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में तैयार धान की फसल गिरने और पानी भरने से बड़े नुकसान का दावा किया जा रहा है। प्रभावित किसानों ने सरकार से सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है। वहीं जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि 14447 टोल फ्री नंबर पर सूचना दे सकते हैं।”

chandauli

8:57 PM, Nov 23, 2026

Share:

Chandauli News: बेमौसम बारिश से धान की फसल बर्बाद, मुआवजे के लिए भटक रहे किसान.
logo

बारिश के कारण खराब हुई धान की फसल दिखाते पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्लू

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। धान का कटोरा कहे जाने वाले चंदौली जिले में मौसम की मार ने किसानों की कमर तोड़ दी है। अर्णब तूफान के बाद 21 और 22 नवंबर को हुई बेमौसम बारिश से खेतों में तैयार धान की फसल को नुकसान पहुंचा है। कई जगह फसल खेतों में गिर गई है, जबकि पानी भरने से कटाई भी प्रभावित हो रही है। किसानों का आरोप है कि नुकसान के बावजूद उन्हें सरकारी राहत नहीं मिल पा रही है। प्रभावित किसानों का कहना है कि खेतों में धान की बालियां जमीन पर गिरने से दाने खराब हो रहे हैं। कटाई का खर्च भी काफी बढ़ गया है। किसानों ने प्रशासन से तत्काल सर्वे कराकर नुकसान के अनुसार मुआवजा देने की मांग की है।

Img

प्रभावित किसान मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि किसान को भगवान और सरकार दोनों की मार झेलनी पड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि फसल नुकसान के बाद मिलने वाली आर्थिक सहायता की प्रक्रिया में भी किसानों के सामने मुश्किलें हैं। एक तरफ दो हजार रुपये प्रति एकड़ की सहायता मिलने पर धान खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन प्रभावित होने की चिंता है, दूसरी तरफ फसल की भरपाई के लिए कोई ठोस राहत नहीं मिल रही है। उन्होंने सरकार से मांग की कि प्रभावित खेतों का सर्वे कराया जाए और वास्तविक नुकसान के आधार पर किसानों को मुआवजा दिया जाए। धान की कटाई का खर्च भी काफी बढ़ गया है। चेन वाली मशीन से कटाई के लिए तीन हजार से चार हजार रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं।

Img

किसान संगठनों और भाजपा किसान मोर्चा की सक्रियता पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा का किसान मोर्चा भी भाजपा से अलग नहीं है। जब सरकार और पार्टी दोनों की जिम्मेदारी है तो किसानों की समस्याओं का समाधान भी होना चाहिए।बरहनी ब्लॉक के बिजौरा गांव निवासी किसान संतोष उपाध्याय ने बताया कि खेतों में पहुंचने पर किसानों को धान की फसल जमीन पर गिरी हुई मिल रही है। बालियों की जांच करने पर करीब 70 प्रतिशत धान में दाने खराब, खाली या अंकुरित होने की स्थिति दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि किसान इस समय बेहद परेशान और लाचार है। संतोष उपाध्याय ने सरकार से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की। उनका कहना है कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो धान के साथ गेहूं की अगली फसल की बुआई भी प्रभावित होगी।

विज्ञापन

Img

बरहनी क्षेत्र के ककरैथे गांव निवासी किसान कृष्णानंद राय ने बताया कि उनके गांव में कई किसानों की 10 से 15 एकड़ तक धान की फसल गिरकर मिट्टी में मिल गई है। खेतों में पानी भरा होने के कारण फसल काटने की स्थिति नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसान अपनी समस्या लेकर लेखपाल और कानूनगो के पास जा रहे हैं, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल रही है। कृष्णानंद राय ने कहा कि किसानों की समस्याओं पर सरकार को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। नुकसान की भरपाई नहीं हुई तो इसका असर आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भी दिखाई देगा।

Img

वहीं जिला कृषि अधिकारी विनोद यादव ने बताया कि वर्तमान खरीफ सीजन में जिले में करीब 1.06 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में धान की खेती हुई है। फसल की स्थिति सामान्य तौर पर अच्छी है। बीच में आए चक्रवातों से कुछ स्थानों पर थोड़ा-बहुत नुकसान हुआ था। 21 और 22 नवंबर को हुई बारिश से जिन खेतों में धान काटकर रखा गया था और वहां पानी भर गया, वहां दानों की गुणवत्ता प्रभावित होने की संभावना है। हालांकि बड़े नुकसान की कोई विशेष सूचना नहीं है।उन्होंने बताया कि जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कराया है और उनकी फसल को नुकसान हुआ है, वे 14447 टोल फ्री नंबर पर सूचना दे सकते हैं। शिकायत मिलने के 72 घंटे के भीतर टीम सर्वे कर नियमानुसार कार्रवाई करेगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.