मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news painful death of a young man who was hit by a speeding tailor a wave of mourning in the village

Chandauli News: तेज रफ्तार टेलर की चपेट में आए युवक की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर.

"चकिया कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस हादसे में शामिल वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है।"

chandauli

7:11 PM, Feb 5, 2026

Share:

Chandauli News: तेज रफ्तार टेलर की चपेट में आए युवक की दर्दनाक मौत, गांव में शोक की लहर.
logo

चकिया कोतवाली पर इकट्ठा ग्रामीण और परिजन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली).

चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के महादेवपुर कला गांव निवासी 32 वर्षीय सियाराम की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Img

जानकारी के अनुसार सियाराम बीती रात शिकारगंज स्थित अपने ससुराल गए हुए थे। देर रात वह पैदल ही अपने गांव महादेवपुर कला लौट रहे थे। इसी दौरान हेतिमपुर गांव के समीप केवलानार ढलान के पास तेज रफ्तार टेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि सियाराम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। वहीं जैसे ही परिजनों को हादसे की सूचना मिली, वे बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पर चकिया कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस हादसे में शामिल वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन

Img

ग्रामीणों का कहना है कि केवलानार ढलान क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और वाहनों की गति पर सख्त नियंत्रण लगाने की मांग की है। सियाराम की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की भी मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.