मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news painful death of an old man who was hit by a train while crossing the railway track

Chandauli News: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए वृद्ध की दर्दनाक मौत.

"हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।"

chandauli

5:26 PM, Jun 6, 2026

Share:

Chandauli News: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए वृद्ध की दर्दनाक मौत.
logo

घटनास्थल पर इकट्ठे ग्रामीण मौके पर मौजूद पुलिस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, (चंदौली).

चंदौली। सकलडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पौरा रेलवे फाटक के समीप डीडीयू-पटना रेल मार्ग पर रेलवे ट्रैक पार करते समय एक वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Img

जानकारी के अनुसार डिघवट गांव निवासी 65 वर्षीय बालमुकुंद सिंह रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि उनके दोनों पैर कट गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मृतक अपने पीछे परिवार छोड़ गए हैं। उनकी तीन पुत्रियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। 

विज्ञापन

Img

हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.