ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news painful death of innocent child due to tractor being hit angry villagers created a ruckus

Chandauli News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बालक की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा.

"मुगलसराय कोतवाल गगनराज सिंह पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच। इस दौरान आक्रोशित लोगो को शांत कराया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया"

chandauli

6:16 PM, Sep 12, 2025

Share:

Chandauli News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बालक की दर्दनाक मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया हंगामा.
logo

मृतक शुभम की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.  

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दुलहीपुर स्थित मोहम्मदपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर ट्रैक्टर से दबकर दो वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। ट्रैक्टर चालक को पुलिस हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई गई।

Img

अनिल चौधरी, मोहम्मदपुर निवासी का दो वर्षीय पुत्र शुभम शुक्रवार की दोपहर में घर के बाहर खेल रहा था। उसी समय पास में एक व्यक्ति का मकान बन रहा था। ट्रैक्टर पर ईंट लेकर आया गया था। ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर को स्टार्ट हालत में ही सड़क पर खड़ा कर ईंट उतरवाने लगा। अचानक ढलान पर खड़ा ट्रैक्टर चल पड़ा, जिससे सामने खेल रहा दो वर्षीय बालक शुभम उसकी चपेट में आ गया। इस घटना में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर ढलान के बाद आगे खेत में जाकर रुक गया।

विज्ञापन

Img

बच्चे को खून लथपथ देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। बालक की मौत की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई, जिससे आसपास के लोग काफी संख्या में इकट्ठा होकर हंगामा करने लगे। आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को भी आग के हवाले करने की कोशिश की। तभी सूचना पर मुगलसराय कोतवाल गगनराज सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया और लोगों को समझाकर किसी तरह शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.