Chandauli News: डिवाइडर से टकरा कर बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत.
"इस संबंध में बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती थाना के उप निरीक्षक कृष्ण कुमार पंडित ने बताया कि खजुरा बाजार के पास सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई। एक मृतक की पहचान चंदौली जिले के मझवार निवासी के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की पहचान की जा रही है।"
chandauli
9:18 PM, Feb 7, 2026
Share:


डिवाइडर से टकराकर सड़क किनारे गड्ढे में पड़ी मृतकों की बाइक
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अरविंद कुमार, सैयदराजा, (चंदौली).
चंदौली। उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत खजुरा बाजार के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर दक्षिणी लेन में शनिवार कि शाम लगभग साढ़े पाँच बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने तुरंत बिहार पुलिस और एनएचएआई पेट्रोलिंग टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही दुर्गावती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। मृतकों में से एक की पहचान उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद अंतर्गत मझवार निवासी अरुण सिंह उर्फ गुड्डू सिंह के रूप में की गई है, जबकि दूसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस अज्ञात मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक तेज रफ्तार में थी और अचानक असंतुलित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे दोनों सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर मृतक अरुण सिंह के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा।
इस संबंध में बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती थाना के उप निरीक्षक कृष्ण कुमार पंडित ने बताया कि खजुरा बाजार के पास सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई। एक मृतक की पहचान चंदौली जिले के मझवार निवासी के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की पहचान की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
