Chandauli News: दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत.
"गणेश कुछ समय पहले ही महाराष्ट्र से काम करके घर लौटा था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।"
chandauli
11:57 AM, Mar 31, 2026
Share:


मृतक गणेश की फ़ाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: लकी केशरी, नौगढ़,(चंदौली).
चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के नौगढ़-मधुपुर मार्ग पर सोमवार रात एक भीषण सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान बसौली गांव निवासी गणेश उर्फ निरहू पुत्र सदाबृक्ष के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, गणेश किसी काम से घर से मधुपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान जयमोहनी पोस्ता के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि गणेश कुछ समय पहले ही महाराष्ट्र से काम करके घर लौटा था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।



