ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news panic after discovery of woman s dead body police engaged in investigation

Chandauli News: महिला का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस.

"पुलिस के अनुसार, शव 2 से 3 दिन पुराना लग रहा था। पुलिस ने महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन शरीर फूल जाने के कारण शव की पहचान नहीं हो पाई। महिला ने पीले रंग का सूट-सलवार पहना हुआ था"

chandauli

7:29 PM, Oct 10, 2025

Share:

Chandauli News: महिला का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस.
logo

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पूछताछ करती हुई

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अजीत जायसवाल, बबुरी.

चंदौली। बबुरी क्षेत्र के नेकनामपुर गांव के पास चंद्रप्रभा नदी में, शुक्रवार की शाम पानी में औंधे मुंह पड़ी एक महिला के शव को देखकर गांव में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना बबुरी पुलिस को दी, जिस पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला चिकित्सालय चंदौली भेज दिया।

Img

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की शाम नेकनामपुर गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के कुछ लोगों ने चंद्रप्रभा नदी में एक महिला का उतारा हुआ शव देखा। देखते ही देखते उक्त स्थान पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को दी, जिस पर बबुरी पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालवाया।

विज्ञापन

Img

पुलिस के अनुसार, शव 2 से 3 दिन पुराना लग रहा था। पुलिस ने महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन शरीर फूल जाने के कारण शव की पहचान नहीं हो पाई। महिला ने पीले रंग का सूट-सलवार पहना हुआ था। सलवार शव के घुटने तक चढ़ी हुई थी। पुलिस ने सबको कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला चिकित्सालय चंदौली भेज दिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला चिकित्सालय चंदौली भेज दिया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.