Chandauli News: तेंदुए के देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग पिंजरा लगाकर तेंदुआ को पकड़ने की कर रहा है कोशिश.
"इमलिया गांव में एक सप्ताह पुराना तेंदुआ देखे जाने के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बीते शनिवार से लोग शाम होते ही अपने घरों में कैद हो जा रहे हैं। वहीं, भोर होते ही ग्रामीणों की टोली गांव में पहरा दे रही है। वन विभाग भी तेंदुआ को पकड़ने के लिए हर संभावित प्रयास में जुटा हुआ है। गांव में तेंदुआ आने की आहट ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है"
chandauli
9:27 PM, Aug 23, 2025
Share:


तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा लगाया गया पिंजरा
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील.
चंदौली। इलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलिया गांव में तेंदुआ देखे जाने के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। बीते शनिवार से ही लोग शाम होते ही अपने घरों में कैद हो जा रहे हैं। वहीं भोर होते ही ग्रामीणों की टोली गांव में पहरा दे रही है। वन विभाग भी तेंदुआ को पकड़ने के लिए हर संभावित प्रयास में जुटा हुआ है। इमलिया गांव के सिवान में झाड़ी के बीच बीते 16 अगस्त को गांव के किसानों ने जंगली जानवर तेंदुए को दिन में टहलते हुए देखा, तो उनके होश उड़ गए। गांव में तेंदुआ आने की आहट ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। तभी से लोग खेती-किसानी करने में हिचकिचाने लगे हैं, जिससे फसल प्रभावित होने का खतरा दिखाई देने लगा है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग अगले दिन से ही सक्रिय हो गया है। और गांव के सिवान का निरीक्षण करने पर किसी जंगली जानवर के पदचिह्न पाए जाने की पुष्टि की है। काफी खोजबीन के बाद भी तेंदुआ जैसे जानवर का पता न चलने पर टीम ने सिवान की झाड़ियों से कुछ दूरी पर पिंजरा लगा दिया तथा गांव के आसपास गश्त भी तेज कर दी है। शुक्रवार को भी वन विभाग की टीम पूरी तरह सक्रिय रही, लेकिन अभी तक उसे सफलता नहीं मिल पाई है। पूर्व ब्लाक प्रमुख अनुग्रह नारायण सिंह, किसान नेता जयनाथ सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, भोरिक यादव, राजेश्वर, जसवंत, सौदागर, बब्लू, मुस्ताक अहमद आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव के सिवान में निर्भीक होकर तेंदुए के घूमने के बाद से लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहीं बच्चों और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर गहरा भय बना हुआ है। यहां तक कि लोग खेती-किसानी करने के लिए भी सिवान में जाने से डर रहे हैं। इसके लिए प्रभावी कदम उठाकर खूंखार जंगली जानवर को पकड़ना आवश्यक है। इस दौरान वन विभाग की टीम में सुरेंद्र कुमार राव, राधे कृष्णा मिश्रा, राजेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन



