ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news panic in amdaha charanpur due to the presence of crocodile villagers raised demand for security

Chandauli News: अमदाहा चरनपुर में मगरमच्छ की मौजूदगी से दहशत, ग्रामीणों ने सुरक्षा की मांग उठाई.

"ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में पहाड़ी नालों और नदियों से अक्सर जंगली जानवर आबादी की ओर आ जाते हैं, लेकिन इस बार मगरमच्छ का आना लोगों के लिए भय का कारण बन गया है। ग्रामीण प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं"

chandauli

11:21 PM, Aug 27, 2025

Share:

Chandauli News: अमदाहा चरनपुर में मगरमच्छ की मौजूदगी से दहशत, ग्रामीणों ने सुरक्षा की मांग उठाई.
logo

खेत की मेड़ पर बैठा मगरमच्छ

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: लकी केसरी, नौगढ़ तहसील.

चंदौली। नौगढ़ तहसील के अमदाहा चरनपुर गांव में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के पास स्थित छोटे बांध में अचानक एक मगरमच्छ दिखाई दिया। यह बांध किसानों द्वारा सिंचाई के लिए बनाया गया था, लेकिन बाढ़ के चलते मगरमच्छ यहां तक पहुँच गया। मगरमच्छ की मौजूदगी की खबर फैलते ही पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों और किसानों को आशंका है कि यदि समय रहते इसे पकड़कर सुरक्षित स्थान पर नहीं ले जाया गया, तो यह जान-माल के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। स्थानीय किसान बजरंगी केशरी, वीरेंद्र केशरी, रामभरोस केशरी, मेवालाल केशरी, रमेश केशरी और माया केशरी ने इस मामले को तत्काल ग्राम प्रधान अंजू देवी के संज्ञान में लाया। किसानों का कहना है कि वे रोजाना इसी बांध के पास सिंचाई कार्य और कृषि गतिविधियों में जुटे रहते हैं। ऐसे में मगरमच्छ की मौजूदगी से उनके खेतों में जाना मुश्किल हो गया है। ग्राम प्रधान अंजू देवी ने किसानों को आश्वस्त किया कि वह इस मामले की जानकारी स्थानीय प्रशासन और वन विभाग को देंगी ताकि जल्द से जल्द मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजा जा सके। उन्होंने कहा कि गांववासियों की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के मौसम में पहाड़ी नालों और नदियों से अक्सर जंगली जानवर आबादी की ओर आ जाते हैं, लेकिन इस बार मगरमच्छ का आना लोगों के लिए भय का कारण बन गया है। ग्रामीण प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.