मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news pankaj singh cornered sp on ram temple yogi government s baton is on corruption

Chandauli News: पंकज सिंह ने राम मंदिर पर सपा को घेरा, भ्रष्टाचार पर चलता है योगी सरकार के डंडा.

"पंकज सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है और इसका लाभ विद्यार्थियों को मिल रहा है। चकिया तहसील क्षेत्र में ही देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पैतृक गांव भभौरा स्थित है।"

chandauli

8:21 PM, Aug 10, 2026

Share:

Chandauli News: पंकज सिंह ने राम मंदिर पर सपा को घेरा, भ्रष्टाचार पर चलता है योगी सरकार के डंडा.
logo

विज्ञान संकाय भवन का शिलान्यास करते नोएडा भाजपा विधायक पंकज सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया तहसील, चंदौली.

चंदौली। नोएडा से भाजपा विधायक पंकज सिंह ने चकिया स्थित सावित्रीबाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विज्ञान संकाय भवन के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर और जांच के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश और देश की जनता अब सपा का चेहरा और चरित्र जान चुकी है। उन्होंने कहा कि रामभक्तों और कारसेवकों पर गोली चलाने वालों को अब जनता जवाब दे रही है।

Img

सावित्रीबाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में करीब 9 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से बनने वाले विज्ञान संकाय भवन का भूमि पूजन चकिया विधायक कैलाश आचार्य के प्रयासों से संभव हुआ है। पंकज सिंह ने कहा कि शिलान्यास के बाद जल्द ही भवन का उद्घाटन भी होगा। उन्होंने कहा कि होम साइंस के साथ विद्यार्थियों, युवाओं और छात्राओं की जरूरत के अनुसार अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन

Img

झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और पानी की बौछार के सवाल पर पंकज सिंह ने कहा कि नौजवानों की बात संवेदनशीलता के साथ सुनी जानी चाहिए। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और छात्रों की समस्याओं के समाधान की बात कही। कार्यक्रम के दौरान पंकज सिंह ने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है और इसका लाभ विद्यार्थियों को मिल रहा है। चकिया तहसील क्षेत्र में ही देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पैतृक गांव भभौरा स्थित है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.