ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news pantry cars of 14 trains checked at ddu junction fine of rs 64 thousand

Chandauli News: डीडीयू जंक्शन पर 14 ट्रेनों की पेंट्री कारों की जांच, 64 हजार रुपये जुर्माना.

“डीडीयू जंक्शन पर यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए रेलवे की संयुक्त टीम ने 14 ट्रेनों की पेंट्री कारों का औचक निरीक्षण किया। अनियमितताओं पर संचालकों से 64 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।”

chandauli

11:44 PM, Sep 17, 2026

Share:

Chandauli News: डीडीयू जंक्शन पर 14 ट्रेनों की पेंट्री कारों की जांच, 64 हजार रुपये जुर्माना.
logo

डीडीयू जंक्शन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। यात्रियों को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीडीयू जंक्शन पर 14 ट्रेनों की पेंट्री कारों का सघन निरीक्षण किया गया। वाणिज्य, आरपीएफ, मैकेनिकल और चिकित्सा विभाग की संयुक्त टीम ने औचक जांच के दौरान पेंट्री कारों के दस्तावेज, साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता की जांच की।

निरीक्षण में मिली विभिन्न अनियमितताओं पर संबंधित पेंट्री कार संचालकों से कुल 64 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। टीम ने पेंट्री कार मैनेजर और कर्मचारियों को स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा यात्रियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुविधा और खानपान की गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। पेंट्री कारों में साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता को लेकर आगे भी नियमित रूप से जांच जारी रहेगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.