ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news passenger admitted to hospital due to heart attack during journey

Chandauli News: यात्रा के दौरान यात्री को हार्ट अटैक होने से अस्पताल में भर्ती.

"डीडीयू आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि बुधवार की रात सवा दस बजे अप ग्वालियर एक्सप्रेस प्लेटफार्म संख्या छह पर पहुंची। रात 22:40 बजे ट्रेन खुली थी, तभी कुछ यात्रियों ने शोर मचाया कि एक यात्री को हार्ट अटैक हुआ है। इस पर आरपीएफ के जवान कोच में चढ़े चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी और यात्री को अस्पताल पहुंचाया"

chandauli

8:09 PM, Oct 9, 2025

Share:

Chandauli News: यात्रा के दौरान यात्री को हार्ट अटैक होने से अस्पताल में भर्ती.
logo

यात्री को अस्पताल ले जाते आरपीएफ जवान

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। कोलकाता से ग्वालियर जा रही सुपर फास्ट एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्री को हार्ट अटैक हुआ। डीडीयू स्टेशन पर यात्रियों की सूचना पर आरपीएफ ने यात्री को उतार कर मंडलीय लोको अस्पताल में भर्ती कराया, जिससे त्वरित इलाज मिलने पर यात्री की जान बच सकी।

Img

आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि बुधवार की रात सवा दस बजे अप ग्वालियर एक्सप्रेस प्लेटफार्म संख्या छह पर पहुंची थी। रात 22:40 बजे ट्रेन खुली थी, तभी कुछ यात्रियों ने शोर मचाया कि एक यात्री को हार्ट अटैक हुआ है। इस पर आरपीएफ के जवान कोच में चढ़े। इस बीच किसी ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। आरपीएफ के एएसआई शाहिद खान बी 3 कोच में चढ़े। बीमार यात्री के पास पहुंचे। कंट्रोल को सूचना दी तो पता चला कि चिकित्सक किसी दूसरे मरीज को देखने स्टेशन पर पहुंचे हैं।

विज्ञापन

Img

यात्री को अस्पताल ले जाते आरपीएफ जवान

इस पर चिकित्सक को इस ट्रेन में बुलाया गया। जांच कर चिकित्सक ने मरीज को अस्पताल में भर्ती कराने को कहा। इस पर मरीज जयंत कुमार दास (67) निवासी 6/1, केएम घोष रोड, कोलकाता को मंडल रेल अस्पताल में पहुंचाया गया। आरपीएफ ने इसकी सूचना मरीज के बेटे साकेत को दी। अस्पताल में डॉ. अभिषेक ने बताया कि समय से इलाज शुरू होने से मरीज की जान बच सकी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.