ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news passenger dies in divyang coach during rail journey

Chandauli News: रेल यात्रा के दौरान दिव्यांग कोच में यात्री की मौत.

"जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बबलू के परिवार वालों के अनुसार उसकी तबियत पहले से खराब थी और यात्रा के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है"

chandauli

1:27 PM, Aug 19, 2025

Share:

Chandauli News: रेल यात्रा के दौरान दिव्यांग कोच में यात्री की मौत.
logo

दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

  चंदौली। पुणे से दानापुर जा रही दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के दिव्यांग कोच में यात्रा के दौरान एक युवक की तबियत खराब हो गई। यात्रियों की सूचना पर डीडीयू जंक्शन पर ट्रेन के आने पर चिकित्सकों की टीम पहुंची और जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जीआरपी की सूचना पर परिवार के लोग पहुंच गए। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बिहार के बक्सर के धनसुई थाना अंतर्गत गौसेसी डेहरा गांव निवासी 25 वर्षीय बबलू चौधरी, पुत्र कन्हैया चौधरी, पुणे में निजी ठेकेदार के यहां मजदूरी का काम करता था। इस बीच उसकी तबियत बिगड़ गई। ऐसे में वह पुणे-दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में सवार होकर बक्सर के लिए चला था। वह दिव्यांग कोच में सवार था।

शनिवार की शाम उसकी तबियत और खराब होने लगी। यात्रियों ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। कंट्रोल की सूचना पर आधी रात के वक्त लोको अस्पताल से चिकित्सकों की टीम स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन रात 12:30 बजे डीडीयू स्टेशन पर पहुंची। यहां आते ही चिकित्सकों ने दिव्यांग कोच में पहुंचकर बबलू चौधरी के स्वास्थ्य की जांच की। जांच के बाद पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद शव को ट्रेन से नीचे उतारा गया। उसके पास मिले कागजात के आधार पर परिवार वालों को सूचित किया गया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। सोमवार को बबलू के परिवार के लोग स्टेशन पर पहुंच गए। पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके हवाले कर दिया गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.