ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news passenger fell between train and platform at ddu station rpf saved his life

Chandauli News : डीडीयू स्टेशन पर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरा यात्री, RPF ने बचाई जान.

“डीडीयू स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा 54 वर्षीय यात्री प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गया। मौके पर मौजूद आरपीएफ टीम ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन रुकवाई और यात्री को सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार दिलाया।”

chandauli

9:27 PM, Oct 23, 2026

Share:

Chandauli News : डीडीयू स्टेशन पर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरा यात्री, RPF ने बचाई जान.
logo

आरपीएफ थाने में आरपीएफ कर्मियों को धन्यवाद देता घायल यात्री

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। डीडीयू जंक्शन पर शुक्रवार शाम बीकानेर–हावड़ा एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान एक यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच पटरी के किनारे नीचे गिर पड़ा। मौके पर मौजूद आरपीएफ के उप निरीक्षक शीतला प्रसाद और उनकी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रेन मैनेजर से समन्वय कर गाड़ी रुकवाई और यात्री को सुरक्षित बाहर निकाला।

Img

गाड़ी संख्या 12324 बीकानेर–हावड़ा एक्सप्रेस शुक्रवार को शाम 7:29 बजे प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर पहुंची थी। शाम 7:35 बजे ट्रेन रवाना हो रही थी। इसी दौरान डीडीयू से सासाराम जाने के लिए ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे 54 वर्षीय मो. नायज नीचे गिर गए। वह रोहतास जिले के डेहरी, डालमियानगर स्थित स्टेशन रोड, पटेल गली के निवासी हैं। हादसे में उन्हें मामूली चोटें आईं। सूचना मिलने पर मंडल रेल चिकित्सालय, डीडीयू से डॉ. विकास कुमार मौके पर पहुंचे और घायल यात्री का प्राथमिक उपचार कर मलहम-पट्टी की। उपचार के बाद यात्री ने राहत महसूस की और अपने परिजन मुनीर के साथ सकुशल घर लौट गया।

विज्ञापन

Img

आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अनीता कुमारी ने बताया कि ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत आरपीएफ कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए यात्री को सुरक्षित निकालने और समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.