ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news passenger fell from the train after hitting the pole died on the spot

Chandauli News: पोल से टकराने के बाद ट्रेन से गिरा यात्री, मौके पर मौत.

"ट्रेन सं. 20801 अप मगध एक्सप्रेस से गायघाट, बक्सर बिहार निवासी सत्यप्रकाश कुंवर यात्रा कर रहा था कि डीडीयू मंडल के इंटर यार्ड किलोमीटर नं. 672/35 के पास पोल से टकराकर गिरने से मौत हो गई"

chandauli

6:44 PM, Oct 30, 2025

Share:

Chandauli News: पोल से टकराने के बाद ट्रेन से गिरा यात्री, मौके पर मौत.
logo

रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा यात्री का शव

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। डीडीयू मंडल के इंटर यार्ड में मगध एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे 25 वर्षीय युवक पोल से टकराकर गिर गया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रेन सं. 20801 अप मगध एक्सप्रेस से गायघाट, बक्सर बिहार निवासी सत्यप्रकाश कुंवर यात्रा कर रहा था कि डीडीयू मंडल के इंटर यार्ड किलोमीटर नं. 672/35 के पास पोल से टकराकर गिरने से मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची डीडीयू जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कागजात के आधार पर परिजनों को सूचित कर दिया गया। वहीं पास के ग्रामीणों का कहना है कि इंटर यार्ड में सिग्नल एवं विद्युत पोल रेलवे लाइन से काफी नजदीक होने के कारण इस प्रकार की घटनाएं बार-बार आए दिन होती रहती हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.