Chandauli News: चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में यात्री गिरा, आरपीएफ ने जान बचाई.
"आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि पीड़ित यात्री का नाम 45 वर्षीय सिकंदर सिंह है। वे बिहार के रहने वाले हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौके पर यात्री के पास यात्रा संबंधी कोई वैध दस्तावेज़ नहीं पाया गया। पीड़ित के पुत्र राम प्यारे को मोबाइल पर सूचना दी गई। घायल का इलाज रेलवे हॉस्पिटल के आईसीयू में चल रहा है"
chandauli
8:19 PM, Oct 10, 2025
Share:


घायल मरीज को अस्पताल ले जाते आरपीएफ जवान
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। डीडीयू स्टेशन पर आरपीएफ की तत्परता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। डीडीयू स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में एक यात्री लड़खड़ा कर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गैप में चला गया। मौके पर मौजूद आरपीएफ के जवानों ने तत्परता दिखाई और यात्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे उसे काफी चोटें आई थीं। फर्स्ट एड देने के बाद यात्री को एम्बुलेंस से लोकों अस्पताल भेज दिया गया।
गुरुवार की देर शाम ट्रेन नंबर 13202 राजगीर जनता एक्सप्रेस प्लेटफार्म संख्या 1 पर पहुंची थी। अपने निर्धारित समय पर ट्रेन खुल गई। तभी चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में एक यात्री लड़खड़ा गया और ट्रेन तथा प्लेटफॉर्म के बीच गैप में चला गया। यात्री के गिरने के बाद ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक शाहिद खान और अन्य स्टाफ द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। जवानों ने अन्य यात्रियों की मदद से प्लेटफॉर्म गैप में गिरे यात्री को बाहर निकाला और फर्स्ट एड दिया। जवानों ने मंडल रेल अस्पताल और डिप्टी एसएस को सूचना दी। डीडीयू मंडल रेल अस्पताल की डॉक्टर कोकिला ने अस्पताल स्टाफ के साथ यात्री का अटेंड किया।
विज्ञापन
इसके बाद आरपीएफ द्वारा स्ट्रेचर मंगवाकर एम्बुलेंस के माध्यम से पीड़ित व्यक्ति को रेलवे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इस बाबत आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि पीड़ित यात्री का नाम 45 वर्षीय सिकंदर सिंह है। वे बिहार के रहने वाले हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौके पर यात्री के पास यात्रा संबंधी कोई वैध दस्तावेज़ नहीं पाया गया। पीड़ित के पुत्र राम प्यारे को मोबाइल पर सूचना दी गई। घायल का इलाज रेलवे हॉस्पिटल के आईसीयू में चल रहा है।



