मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news passenger s bag crossed at ddu junction rs 1 23 lakh withdrawn from accounts

Chandauli News:डीडीयू जंक्शन पर यात्री का बैग पार, खातों से 1.23 लाख रुपये निकाले.

"मुग़लसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही घटना के खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।"

chandauli

11:26 PM, Feb 25, 2026

Share:

Chandauli News:डीडीयू जंक्शन पर यात्री का बैग पार, खातों से 1.23 लाख रुपये निकाले.
logo

AI तस्वीर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).

चंदौली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे एक यात्री के साथ चोरी और ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर उसका बैग लेकर फरार हो गए, जिसके बाद उसके बैंक खातों से एक लाख से अधिक की रकम भी निकाल ली गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ जनपद के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमीन सकत गांव निवासी रविंद्र यादव 28 जनवरी को 6510 एक्सप्रेस पकड़ने के लिए डीडीयू जंक्शन पहुंचे थे। वह प्लेटफार्म संख्या तीन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान किसी ने उनका बैग चोरी कर लिया। बैग में मोबाइल फोन, पर्स और जरूरी कागजात रखे थे। सामान गायब होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने प्लेटफार्म संख्या दो पर जाकर जीआरपी को सूचना दी।

विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, मोबाइल और पर्स चोरी होने के कुछ ही समय बाद उनके दो बैंक खातों से कुल 1,23,571 रुपये निकाल लिए गए। आशंका है कि जालसाजों ने मोबाइल और अन्य दस्तावेजों का दुरुपयोग कर रकम निकाली। मामले में मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.