Chandauli News: छठ महापर्व में घर पहुंचने के लिए यात्री ट्रेनों में कर रहे जद्दोजहद, आरपीएफ और कमर्शियल विभाग के छूटे पसीने.
"यात्रियों की भीड़ को देखते हुए आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, की देख-रेख में पूरी टीम स्टेशन पर यात्रियों की सहायता में जुटी रही। इसी तरह स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह और सीएसजी एनके मिश्र की देख-रेख में पूरी टीम जुटी रही"
chandauli
9:09 PM, Oct 23, 2025
Share:


बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेन में डीडीयू जंक्शन से यात्रियों को सवार कराते आरपीएफ जवान
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.
चंदौली। लोक आस्था का महापर्व डाला छठ में घर पहुंचने के लिए यात्री जद्दोजहद कर रहे हैं। पर्व की पूर्व दिल्ली, मुंबई, सिकंदराबाद, जोधपुर सहित अन्य औद्योगिक शहरों से आने वाली ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ रही। डाउन की ट्रेनों में भीड़ को संभालने में आरपीएफ और जीआरपी को पसीने बहाने पड़े। वहीं वाणिज्य विभाग की टीम भी लगी रही।
सूर्योपासना के महापर्व डाला छठ में महानगरों में रहने वाले लोग हर हाल में अपने घर पहुंचना चाहते हैं। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, लेकिन यात्रियों की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं। दिल्ली, मुंबई, सिकंदराबाद, हैदराबाद, सूरत से आने वाली ट्रेनों में पैर रखने के लिए भी जगह नहीं मिल रही। इस बार ट्रेनों में भीड़ है, लेकिन स्टेशन पर अपेक्षाकृत कम भीड़ रही।
विज्ञापन
गुरुवार को इंदौर से पटना जा रहे पारस ने बताया कि पिछले वर्ष के मुकाबले स्थिति कुछ बेहतर हुई है। हालांकि, अभी भी ट्रेन में भीड़ है। वहीं, इसी तरह इंदौर से पटना जा रही उमंग ने बताया कि ट्रेन में भीड़ है। सीट मिलने में मुश्किल हो रही है। नेहा ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों के चलने के कारण कुछ राहत मिली है।
दूसरी तरफ यात्रियों की भीड़ को देखते हुए आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत, जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह की देख-रेख में पूरी टीम स्टेशन पर यात्रियों की सहायता में जुटी रही। इसी तरह स्टेशन अधीक्षक एसके सिंह और सीएसजी एनके मिश्र की देख-रेख में पूरी टीम जुटी रही।



