मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news patriotic presentations enthralled the minds at gyan pravah international school children gave a wonderful parade

Chandauli News: ज्ञान प्रवाह इंटरनेशनल स्कूल में देशभक्ति प्रस्तुतियों ने मोहा मन, बच्चों ने दी शानदार परेड.

“सैयदराजा क्षेत्र के धारूपुर मरूई स्थित ज्ञान प्रवाह इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने परेड के साथ देशभक्ति झांकियां, नृत्य, गायन, भाषण और लघु नाटिका प्रस्तुत कर लोगों की खूब तालियां बटोरीं।”

chandauli

4:06 PM, Aug 16, 2026

Share:

Chandauli News: ज्ञान प्रवाह इंटरनेशनल स्कूल में देशभक्ति प्रस्तुतियों ने मोहा मन, बच्चों ने दी शानदार परेड.
logo

स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : अरविंद कुमार, सैयदराजा, चंदौली.

चंदौली। सैयदराजा क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। धारूपुर (मरूई) स्थित ज्ञान प्रवाह इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Img

कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति झांकियों, नृत्य, गायन, भाषण और लघु नाटिका के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम और देशभक्ति की भावना को जीवंत किया। छात्र-छात्राओं की शानदार प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। छात्रा सौम्या, यश्वी, इंशिका, शिवानी समेत विद्यार्थियों ने अनुशासित परेड प्रस्तुत कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कदमताल करते बच्चों में गजब का उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन

Img

इस दौरान विशिष्ट अतिथि महंत विष्णु दास जी महाराज समेत विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और अन्य अतिथियों ने तालियों से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के निदेशक राकेश तिवारी ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल विद्यालय स्थापित करना नहीं, बल्कि बच्चों को संस्कारों के साथ देशभक्ति का माहौल देना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को देश के प्रति प्रेम, सम्मान और जिम्मेदारी का संदेश दिया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.