मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news pd conducted surprise inspection of shahabganj block reprimanded for lack of records

Chandauli News: पीडी ने किया शहाबगंज ब्लॉक का औचक निरीक्षण, अभिलेखों में कमी पर लगाई फटकार.

"परियोजना निदेशक ने चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई तय है। निरीक्षण के दौरान बीडीओ दिनेश सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।"

chandauli

9:59 AM, Feb 20, 2026

Share:

Chandauli News: पीडी ने किया शहाबगंज ब्लॉक का औचक निरीक्षण, अभिलेखों में कमी पर लगाई फटकार.
logo

शहाबगंज ब्लॉक कार्यालय में निरीक्षण के दौरान लापरवाही पर नाराजगी जाहिर करते परियोजना निदेशक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: रतिश कुमार, शहाबगंज, (चंदौली).

चंदौली। परियोजना निदेशक बृजभान सिंह ने गुरुवार को शहाबगंज विकास खंड मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। अचानक पहुंचे पीडी ने कार्यालय के विभिन्न पटलों पर जाकर योजनाओं की प्रगति, अभिलेखों की स्थिति और लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों से सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, भुगतान की प्रगति और लाभार्थियों को मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कार्यालय में साफ-सफाई, उपस्थिति पंजिका, पत्रावलियों के निस्तारण और ऑनलाइन प्रविष्टियों की भी जांच की गई। कुछ अभिलेख अधूरे मिलने पर संबंधित कर्मचारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।

परियोजना निदेशक ने स्पष्ट कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचना चाहिए। लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने और शिकायतों के त्वरित समाधान पर विशेष जोर दिया गया। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई तय है। निरीक्षण के दौरान बीडीओ दिनेश सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.