मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news people caught a young man who was running away after snatching money from a customer outside sbi bank and handed him over to the police

Chandauli News: SBI बैंक के बाहर ग्राहक से रुपये छीनकर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा.

"मुग़लसराय पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। जबकि स्थानीय लोगों की तत्परता से पीड़ित के रुपये सुरक्षित वापस मिल गए।"

chandauli

2:36 PM, Jul 3, 2026

Share:

Chandauli News: SBI बैंक के बाहर ग्राहक से रुपये छीनकर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा.
logo

आरोपी को पकड़ कर ले जाती पुलिस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की नई बस्ती स्थित एसबीआई बैंक के बाहर गुरुवार को एक युवक ने बैंक ग्राहक से रुपये छीनकर भागने का प्रयास किया। हालांकि स्थानीय लोगों की सतर्कता के चलते आरोपी ज्यादा दूर नहीं भाग सका। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Img

जानकारी के अनुसार, मुगलसराय निवासी प्रदीप कुमार एसबीआई बैंक से नकदी निकालकर बाहर निकले ही थे कि पहले से घात लगाए एक युवक ने उनके हाथ से रुपये छीन लिए और भागने लगा। प्रदीप कुमार के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पीछा किया और कुछ ही दूरी पर आरोपी को पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, लोगों ने आरोपी की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन

Img

मुग़लसराय पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद कुछ देर के लिए बैंक परिसर के बाहर अफरा-तफरी का माहौल रहा, जबकि स्थानीय लोगों की तत्परता से पीड़ित के रुपये सुरक्षित वापस मिल गए।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.