Chandauli News: जंगल कि जमीन को लेकर भीड़े दो गांव के लोग, मां-बेटी की पिटाई, वीडियो वायरल.
"नौगढ़ थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि प्रकरण की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी"
chandauli
7:57 PM, Nov 17, 2025
Share:


वायरल वीडियो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संतोष कुमार, नौगढ़.चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के उदितपुर सुर्रा स्थित लहसुनिया गांव में बुधवार तड़के वन भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान एक महिला और उसकी बेटी को गंभीर चोटें आईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पीड़िता संगीता पत्नी परमहंस ने आरोप लगाया कि गांव के वर्तमान ग्राम प्रधान और उनके सहयोगी गिरोह बनाकर खेत में बनी उनकी झोपड़ी को तोड़ने पहुंचे। विरोध करने पर मां-बेटी को खेत में खींचकर बेरहमी से पीटा गया। संगीता के मुताबिक, घटना के बाद उन्होंने हरियाबांध चौकी इंचार्ज अजय कुमार को लिखित शिकायत दी, लेकिन कई दिन गुजर जाने के बाद भी अब तक आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। संगीता ने आरोप लगाया कि आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे परिवार भय और असुरक्षा में जी रहा है।
विज्ञापन
इस सबंध में नौगढ़ थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि प्रकरण की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



