ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news people who arrived outside the house were accused of threatening to shoot the family

Chandauli News: घर के बाहर पहुंचे लोगों पर परिवार को गोली मारने की धमकी देने का आरोप.

“चंदौली थाना क्षेत्र के फत्तेपुर कला गांव में देर रात घर के बाहर पहुंचे कुछ लोगों पर गाली-गलौज करने और परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़िता लीलावती देवी ने नरही चौकी में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।”

chandauli

6:54 PM, Sep 24, 2026

Share:

Chandauli News: घर के बाहर पहुंचे लोगों पर परिवार को गोली मारने की धमकी देने का आरोप.
logo

पीड़िता लीलावती देवी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: ओपी श्रीवास्तव, जिला मुख्यालय, चंदौली.

चंदौली। सदर थाना क्षेत्र के फत्तेपुर कला गांव में मंगलवार की रात घर के बाहर पहुंचे कुछ लोगों पर परिवार को गंभीर धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़िता लीलावती देवी के अनुसार, रात करीब 10:30 बजे तीन-चार लोगों के सवार होने का दावा किए जा रहे एक ऑटो को उनके घर के सामने रोका गया। आरोप है कि ऑटो से उतरकर एक व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

Img

पीड़िता ने सदर कोतवाली के नवही पुलिस चौकी में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि संबंधित व्यक्ति ने परिवार के सदस्यों को गोली मारने और वाहन से कुचलवाने जैसी धमकी दी। लीलावती देवी का कहना है कि घटना के दौरान सीमा देवी ने तत्काल पुलिस को फोन कर सूचना दी। इसके बाद कुछ लोगों ने मौके पर पहुंचकर बातचीत की, जिसके बाद आरोपित ऑटो लेकर वहां से चले गए। पीड़िता के मुताबिक इस तरह की धमकी की घटना पहले भी कई बार हो चुकी है। घटना के बाद पूरा परिवार भयभीत है। उन्होंने पुलिस से परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

Img

लीलावती देवी ने बताया कि रात में पांच-छह लोग घर के दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए परिवार को खत्म करने की धमकी देने लगे। उन्होंने कहा कि ऐसी घटना तीन-चार बार पहले भी हो चुकी है। मामले को लेकर उन्होंने पुलिस चौकी पर सूचना दे दी है और अब कार्रवाई की उम्मीद है। प्रार्थना पत्र 23 सितंबर को नवही चौकी में दिया गया, जिसकी जनसुनवाई रसीद भी पीड़िता को दी गई है। रसीद के अनुसार शिकायत की जांच की जिम्मेदारी दरोगा कन्हैया लाल मौर्य को दी गई है। 


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.