Chandauli News: ट्रक की टक्कर से गड्ढे में गिरी पिकअप, ऊपर पलटे ट्रक के नीचे दबकर पिकअप चालक की मौत.
“कंदवा थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के ट्रक की टक्कर से पिकअप सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। इसके ऊपर ट्रक पलट गया, जिससे पिकअप चालक अजय चौहान की दबकर मौत हो गई। क्रेन की मदद से शव निकाला गया।”
chandauli
11:36 AM, Oct 6, 2026
Share:

मृतक अजय चौहान की फाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। कंदवा थाना क्षेत्र के समीप सैयदराजा-जमानिया मार्ग पर मंगलवार तड़के भीषण सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई। पीछे से आए गिट्टी लदे ट्रक की टक्कर से पिकअप सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। इसी दौरान अनियंत्रित ट्रक पिकअप के ऊपर पलट गया। ट्रक और गिट्टी के मलबे के नीचे दबने से पिकअप चालक अजय चौहान (28) की मौके पर ही मौत हो गई।
<div data-empty="true"><br></div>
बलुआ थाना क्षेत्र के महगांव निवासी बहादुर चौहान का पुत्र अजय चौहान पिकअप से सब्जियों की ढुलाई करता था। मंगलवार सुबह करीब तीन बजे वह पिकअप में मिर्च लादकर सैयदराजा होते हुए जमानिया जा रहा था। कंदवा थाना के समीप पहुंचने पर पीछे से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिकअप सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी और उसके पीछे चल रहा ट्रक भी अनियंत्रित होकर पिकअप के ऊपर पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और अजय उसके अंदर फंस गया। सड़क से गुजर रहे वाहन चालकों ने घटना की जानकारी कंदवा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से पिकअप के ऊपर पलटे ट्रक को हटाने का काम शुरू कराया। कई घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को गड्ढे से बाहर निकालकर किनारे किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त पिकअप में फंसे अजय के शव को बाहर निकाला। शव को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और अजय का शव देखकर दहाड़ मारकर रोने लगे। अजय की शादी हो चुकी थी और उसके दो बच्चे हैं। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।