ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news shohada who made obscene remarks on women outside the railway station arrested

Chandauli News: रेलवे स्टेशन के बाहर महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाला शोहदा गिरफ्तार.

“सकलडीहा रेलवे स्टेशन के बाहर महिलाओं और बालिकाओं पर अश्लील गाना गाने व फब्तियां कसने के आरोप में एंटी रोमियो पुलिस टीम ने 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 296 में मुकदमा दर्ज किया गया है।”

chandauli

8:30 PM, Oct 6, 2026

Share:

Chandauli News: रेलवे स्टेशन के बाहर महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाला शोहदा गिरफ्तार.
logo

सकलडीहा पुलिस के गिरफ्त में आरोपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। मिशन शक्ति फेज-5 के तहत सकलडीहा थाना की एंटी रोमियो पुलिस टीम ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन के बाहर महिलाओं और बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी आने-जाने वाली महिलाओं और बालिकाओं को देखकर अश्लील गाना गाता और फब्तियां कसता था।

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रमेश राम पुत्र सुबेदार राम, निवासी ओनावल, थाना सकलडीहा, उम्र 23 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने उसे सकलडीहा रेलवे स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मामले में थाना सकलडीहा में मुकदमा अपराध संख्या 197/2026 के तहत बीएनएस की धारा 296 में अभियोग दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपी का आपराधिक इतिहास भी दर्ज किया है। इसमें वर्ष 2022 का मुकदमा अपराध संख्या 192/22 धारा 354/354क भादवि और 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत थाना सकलडीहा में दर्ज मामला शामिल है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.