ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news pickup hits bike husband and wife riding bike die

Chandauli News: पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार पति पत्नी की मौत.

"बबुरी प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को थाने में खड़ा कराकर फरार चालक की तलाश की जा रही है।"

chandauli

6:48 PM, Jan 16, 2026

Share:

Chandauli News: पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार पति पत्नी की मौत.
logo

चकिया जिला चिकित्सालय में मृतकों को उत्सव के पास मौजूद पुलिस और परिजन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अजीत जायसवाल, बबूरी, (चंदौली).

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की जान चली गई। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

Img

घटना शाम करीब चार बजे भूड़कुड़ा गांव के सामने लेवा–इलिया मार्ग पर हुई। जानकारी के अनुसार कटरिया गांव निवासी विनोद यादव (38) अपनी पत्नी नीलम (35) के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विनोद यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी नीलम गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Img

बबुरी प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को थाने में खड़ा कराकर फरार चालक की तलाश की जा रही है। घटना के बाद गांव और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.