Chandauli News: प्राथमिक विद्यालय के पास लगा कूड़ा-कर्कट का ढेर, दुर्गंध से पठन-पाठन में हो रही परेशानी.
"ग्रामीणों का कहना है कि नौदर प्राथमिक विद्यालय के सामने कूड़ा-कर्कट फैला हुआ है। वहीं अधिकारी सरकार के स्वच्छता अभियान के तहत रैलियाँ निकालकर लोगों को जन-जागरूकता और साफ-सफाई का उपदेश दे रहे हैं। कूड़े कर्कट के अम्बार लगने से दुर्गंध के साथ ही बीमारी का भय स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों को भी सता रहा है। फिर भी अधिकारी मौन हैं"
chandauli
4:50 PM, Sep 27, 2025
Share:


नौदर गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास लगा कूड़ा का अम्बार
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। सरकार द्वारा सेवा-स्वछता पखवाड़ा अभियान के तहत शहरों, गांवों और सार्वजनिक स्थानों पर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत साफ-सफाई की जा रही है। लेकिन कहीं-कहीं स्वच्छता अभियान महज कागज़ों तक सीमित रह गया है। नौदर गांव में पिछले कई महीनों से प्राथमिक विद्यालय के पास कूड़ा-कर्कट का अम्बार लगने से विद्यालय में पठन-पाठन करने वाले छात्र-छात्राओं को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ सरकारी महकमा साफ-सुथरे और स्वच्छ भारत मिशन का ढिंढोरा पीट रहा है, वहीं दूसरी तरफ सरकार के कर्मचारी स्वच्छता का मखौल उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि नौदर प्राथमिक विद्यालय के सामने कूड़ा-कर्कट फैला हुआ है। वहीं अधिकारी सरकार के स्वच्छता अभियान के तहत रैलियाँ निकालकर लोगों को जन-जागरूकता और साफ-सफाई का उपदेश दे रहे हैं। कूड़े कर्कट के अम्बार लगने से दुर्गंध के साथ ही बीमारी का भय स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों को भी सता रहा है। फिर भी अधिकारी मौन हैं। यह कितनी बड़ी विडंबना है कि चाहे कस्बा हो, बाजार हो या फिर गांव केवल खानापूर्ति में लगे हैं।



