मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news pilgrim who came to visit kashi died in a road accident

Chandauli News: काशी दर्शन को आए तीर्थयात्री की सड़क हादसे में मौत.

"मृतक के बड़े भाई अशोक घोष ने बताया कि आनंद घोष की पत्नी गीता घोष का कुछ वर्ष पहले निधन हो चुका है। उनकी एक बेटी रीता है, जिसकी शादी हो चुकी है। वह अपने भाई के साथ काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए आए थे, लेकिन रास्ते में ही यह हादसा हो गया।"

chandauli

8:46 AM, Mar 14, 2026

Share:

Chandauli News: काशी दर्शन को आए तीर्थयात्री की सड़क हादसे में मौत.
logo

मृतक आनंद घोष की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडी नगर (चंदौली).  

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया गांव के समीप सिक्स लेन सड़क पर शुक्रवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में काशी दर्शन करने आए एक तीर्थयात्री की मौत हो गई। घटना के बाद साथ आए यात्रियों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

Img

जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जनपद निवासी आनंद घोष (70 वर्ष) अपने परिजनों के साथ 27 फरवरी को ट्रैवल्स बस से वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने आए थे। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे बस जलीलपुर चौकी क्षेत्र के पास सिक्स लेन रोड किनारे रुकी हुई थी। इसी दौरान आनंद घोष सड़क किनारे खड़े थे, तभी एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।टक्कर लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

Img

मृतक के बड़े भाई अशोक घोष ने बताया कि आनंद घोष की पत्नी गीता घोष का कुछ वर्ष पहले निधन हो चुका है। उनकी एक बेटी रीता है, जिसकी शादी हो चुकी है। वह अपने भाई के साथ काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए आए थे, लेकिन रास्ते में ही यह हादसा हो गया। सूचना मिलने पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करते हुए आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.