Chandauli News: पीपा पुल पूरी तरह चालू, फोर व्हीलर का आवागमन शुरू.
"घाट दरोगा दीनानाथ सिंह ने बताया कि बुधवार को केवल पैदल और दोपहिया वाहनों के लिए आवागमन खोला गया था, जबकि शुक्रवार शाम से चार पहिया वाहनों के लिए भी इसे पूर्ण रूप से शुरू कर दिया गया है"
chandauli
8:13 PM, Nov 21, 2025
Share:


टांडा कैथी पीपा पुल पर फोर व्हीलर आता
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भकसार डेस्क.
चंदौली। टांडाकला–कैथी के बीच गंगा नदी पर बने पीपा प्लांटून पुल पर अब फोर व्हीलर वाहनों का आवागमन भी शुरू हो गया है। शुक्रवार शाम से चार पहिया वाहनों को पुल से गुजरने की अनुमति दे दी गई, जबकि बुधवार शाम से इसे सिर्फ पैदल और दोपहिया चालकों के लिए खोला गया था। पुल पूरी तरह चालू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। मारकंडे महादेव के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं से लेकर टांडाकला और आसपास के स्थानीय व्यापारियों ने पुल पर यातायात बहाल होने पर प्रसन्नता जताई है।
उल्लेखनीय है कि चंदौली के पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के प्रयासों से फरवरी 2021 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस पुल का उद्घाटन किया गया था। पुल शुरू होने से गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, आज़मगढ़ सहित अन्य जिलों में आने–जाने वाले लोगों को काफी कम दूरी तय करनी पड़ती है।
विज्ञापन
हालाँकि हर वर्ष 15 जून के आसपास बाढ़ के दौरान यह पीपा पुल हटाया जाता है, और दोबारा लगाने में समय लग जाने से क्षेत्र के लोगों, व्यापारियों और मारकंडे महादेव के भक्तों को चहनियां मार्ग से करीब 25 किमी अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। इसी असुविधा के चलते अब स्थानीय लोग इस स्थान पर स्थायी पुल बनाने की मांग भी जोर–शोर से उठा रहे हैं। घाट दरोगा दीनानाथ सिंह ने बताया कि बुधवार को केवल पैदल और दोपहिया वाहनों के लिए आवागमन खोला गया था, जबकि शुक्रवार शाम से चार पहिया वाहनों के लिए भी इसे पूर्ण रूप से शुरू कर दिया गया है।
